{"_id":"637a7cc866ca722e622f02e7","slug":"crime-up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp729370145","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी मैन बनकर घर से नकदी, जेवरात उड़ा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी मैन बनकर घर से नकदी, जेवरात उड़ा ले गए
विज्ञापन
फतेहपुर। गैस चूल्हे की सफाई के बहाने घर में घुसकर नकदी और जेवरात उड़ाने वाले चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस कैमरे का फुटेज खंगाल चोरों की तलाश में जुटी है। हालांकि पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज मोहल्ला निवासी प्रशांत सिंह एक स्कूल में क्लर्क हैं। उनकी पत्नी सुप्रिया सिंह भी स्कूल में काउंसलर हैं। उनके साथ घर में 90 साल की बुजुर्ग नानी प्रेमा देवी रहती हैं। क्लर्क ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि घर में शनिवार को नानी अकेली थी।
गैस चूल्हे की सफाई के बहाने दो चोर घर में घुस आए। अलमारी खोलकर 50 हजार रुपये, दो लाख के जेवरात और दो गैस सिलिंडर घर से चुरा ले गए। नानी को बुजुर्ग होने के कारण कम दिखाई देता है। इसी बात का चोरों ने फायदा उठाया है।
विज्ञापन
पुलिस की छानबीन के दौरान इलाके में ही एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुए हैं। चोर बाइक में गैस सिलिंडर लेकर जा रहे हैं। बाइक चालक चोर हेलमेट लगाए हैं। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुटी है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी में दिखने वाले चोरों की पुलिस तलाश कर रही है।