फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,up news,fatehpur news,fatehpur

घर से नकदी,जेवरात का बक्सा उठा ले गए चोर

Mon, 07 Nov 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,fatehpur news,fatehpur
फतेहपुर। छत के रास्ते घर में घुसकर चोर शनिवार रात नकदी, जेवरात का बक्सा उठा ले गए। घर का सामान गायब देखकर सुबह परिवार में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद खाली बक्सा और कपड़े घर के पीछे मैदान पर बिखरे मिले। गृहस्वामी ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी। पुलिस मौके पर जांच को पहुंची।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर गढ़ीवा मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार सैनी मुर्गी फार्म हाउस में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि रात को परिवार के सभी लोग अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। घर में बेटा राहुल करीब रात एक बजे तक मोबाइल देखता रहा है। बेटे के सोने के बाद ही घर में चोरी हुई है।
विज्ञापन

चोर रात दो से तीन के बीच छत के रास्ते आए होंगे। कमरे में रखा बक्सा और दो मोबाइल दरवाजा खोलकर ले गए। परिवार के लोग रविवार सुबह उठे तो दरवाजा खुला पड़ा था। कमरे से बक्सा गायब होने पर चोरी का पता लगा। पड़ोसियों और 112 नंबर में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों से पता लगा कि खुला बक्सा और कुछ सामान पीछे मैदान में बिखरा पड़ा है। बक्से में रखे 26 हजार रुपये, एक लाख कीमत के सोने, चांदी के जेवरात गायब थे। गृहस्वामी के मुताबिक चोरी करीब डेढ़ लाख की हुई है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच हरिहरगंज चौकी पुलिस को दी गई है। जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed