फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,up news,fatehpur news,fatehpur

नवविवाहिता ने जहर खाकर दी जान

Thu, 03 Nov 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,fatehpur news,fatehpur
गाजीपुर। पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर विवाहिता ने मंगलवार रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाइयों ने दहेज प्रताड़ना का पति समेत ससुरालीजनों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गाजीपुर के बहुआ रोड कस्बा निवासी भोला निषाद की पुत्री सीमा देवी (20) की शादी 17 अप्रैल 2021 को थाने के निधवापुर परसेठा निवासी रोशन के साथ हुई थी। किरन सिंह महाविद्यालय में सीमा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। कुछ दिनों से मायके में थी।
विज्ञापन

सीमा के भाई राजेश, धर्मेंद्र ने बताया कि शादी के बाद बहनोई रोशन बहन को दहेज में एक लाख रुपये, सोने की चेन और भैंस की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। इसी वजह से सीमा कुछ दिनों से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनोई मंगलवार सुबह सीमा को परीक्षा दिलाने कॉलेज लेकर गया था। घर में शाम को सीमा को छोड़ा था। इसके बाद सीमा काफी दुखी नजर आ रही थी। उसके साथ रास्ते में मारपीट भी बहनोई ने की थी। शरीर पर काफी चोट लगी थी। प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर सीमा ने रात को जहर खा लिया।
उसे जिला अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर किया। हालत बिगड़ी देखकर फतेहपुर में ही एक नर्सिंग होम ले गए, जहां मौत हो गई। सीमा को जहर भी उसके पति ने खरीदकर दिया था।

सीमा के बचपन में ही उसकी मां कमला देवी गुजर गई थी। चार साल पहले पिता भोला की मौत हो चुकी है। दादी फूलमती ने सीमा का पालन पोषण किया था। थानाध्यक्ष आनंद पाल भदौरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed