फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,up news,fatehpur news,fatehpur

10 हजार रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन

Mon, 24 Oct 2022 07:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
crime,up news,fatehpur news,fatehpur
चर्च मामले में पकड़े गए पादरी जयलाल गिहार (सफेद शर्ट) व सहयोगी बुजुर्ग किशोरी रैदास। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बहुआ (फतेहपुर)। चर्च में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू की है। पुलिस सोमवार सुबह चर्च के आसपास रहने वालों से पूछताछ के लिए पहुंची। यहां 10 हजार रुपये का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की बात सामने आई है। पुलिस ने पादरी और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ललौली थाने के बहुआ कस्बा पूर्वी गांधीनगर इलाके स्थित नया जीवन चर्च में धर्मांतरण कराए जाने की सूचना पर रविवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। इसकी सूचना पर एसडीएम अवधेश निगम और सीओ अनिल कुमार पहुंचे थे। मामले में चर्च के पादरी जयलाल और किशोरी रैदास को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बे की मधु शुक्ला की तहरीर पर देवी-देवताओं पर गलत टिप्पणी, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, धमकी की धाराओं में जहानाबाद के पादरी जयलाल, बरौंहा निवासी किशोरी रैदास, बहुआ निवासी अमरजीत की पुत्री महक, रामबाबू की पत्नी फूला देवी और श्रीमती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक अवनीश मिश्रा सोमवार सुबह मौके पर पूछताछ के लिए पहुंचे। चर्च के बारे में राजकुमार, लवलेश, निर्मला, कमलेश गुप्ता, नीलम समेत कई लोगों से बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए। पुलिस को लोगों ने बताया कि 10 हजार रुपये का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है।
पहले चर्च में प्रार्थना सभा में बुलाया जाता है। यहां प्रार्थना में सिर्फ ईसाई धर्म को ही सर्वश्रेष्ठ बताते हैं। बाकी धर्मों के खिलाफ टिप्पणी की जाती है। पादरी लोगों के बीमार होने पर झाड़-फूंक करते हैं। उनकी समस्याओं का निस्तारण करने की बात कहकर लोगों को आकर्षित करते हैं। विवेचक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। .

रजिस्टर में दर्ज सदस्यों से होगी पूछताछ
पुलिस को चर्च से एक रजिस्टर मिला है। उसमें चर्च के 1352 सदस्यों के नाम लिखे हैं। पुलिस को रजिस्टर से अहम सुराग मिल सकते हैं। इतनी संख्या में लोगों के नाम पते दर्ज होने से पुलिस अनुमान लगा रही है कि ये लोग अपना धर्मपरिवर्तन करा चुके हैं। इन सदस्यों से पूछताछ में ठोस सुराग पुलिस को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed