फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,up news,fatehpur news,fatehpur

चर्च का दरवाजा बंद कर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, मारपीट

Mon, 24 Oct 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,fatehpur news,fatehpur
बहुआ (फतेहपुर)। धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने चर्च का दरवाजा बंद कर हंगामा किया। पुलिस ने पादरी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। एसडीएम ने चर्च के दरवाजे पर प्रशासन का ताला डलवाया है। पादरी ने भी एक युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इधर, पादरी के पक्ष में भी थाने में महिलाएं पहुंचीं। पुलिस को पादरी समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

ललौली थाने के बहुआ गांधी नगर पूर्वी इलाके में एफएमपीवी नया जीवन ट्रस्ट का चर्च बना है। चर्च में रविवार दोपहर भीड़ इकट्ठा थी। धर्म परिवर्तन की सूचना पर बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल अग्निहोत्री, प्रखंड संयोजक अंशुमान वाजपेयी, उपाध्यक्ष राजेंद्र मौर्या, विपिन, संजय सिंह, मोनू और इलाकाई ग्रामीण भी दोपहर करीब 12 बजे चर्च पहुंचे।
विज्ञापन

जिस कमरे में पादरी और अनुयायी इकट्ठा थे उसको बाहर से बंद कर दिया। अंदर बंद लोग शोर मचाने लगे। बाहर मौजूद भीड़ उन पर आरोप लगाकर धार्मिक नारेबाजी करने लगी। जिला संयोजक ने आरोप लगाया कि कम पढ़े-लिखे और निर्धन लोगों को रुपयों की लालच देकर बुुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना के बहाने उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बहुआ चौकी इंचार्ज अविनाश मिश्र पहुंचे। पुलिस ने कमरा खुलवाया। सभी को बाहर निकाला। इसके बाद चौकी ले गए।
एसडीएम अवधेश निगम, सीओ अनिल कुमार पहुंचे। एसडीएम ने चर्च में ताला डलवाया। चर्च के अंदर मौजूद रजिस्टर और तमाम दस्तावेज प्रशासन ने जांच के लिए जब्त किए हैं। पुलिस ने पादरी समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
पादरी के पक्ष से काफी महिलाएं चौकी में पहुंचीं। पादरी ने बताया उनके और समर्थकों के साथ एक युवक ने मारपीट की है। उनका भी मुकदमा दर्ज किया जाए। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि पादरी समेत पांच लोगों के खिलाफ स्थानीय मधु शुक्ला की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
चौकी में पादरी के पक्ष से जमे रहे लोग
पादरी के पक्ष में इलाके के सुमन गिहार, अनीता, शिवरती, मेनका, देवरती, तुलसा, सुखरानी, राजकुमारी, संजना देवी, कामता, धर्मवीर, बृजमोहन, रामस्वरूप प्रजापति समेत 20 से 25 महिला-पुरुष पहुंचे। उन लोगों ने धर्मपरिवर्तन की बात नकारी है। वे चौकी में कई घंटे तक बैठे रहे, बाद में चले गए। उन लोगों ने मारपीट का विरोध किया और मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई।

रजिस्टर में 1352 सदस्यों के नाम मिले
पुलिस को मौके पर एक रजिस्टर मिला है। इसमें 1352 सदस्यों के नाम लिखे हैं। अफसर रजिस्टर की जांच कर रहा है। माना जा रहा है कि ये लोग अपना धर्म परिवर्तन करा चुके हैं। इसके अलावा कई धार्मिक पुस्तकें भी मिली हैं। चर्च की जगह भी विवादित बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed