{"_id":"6345c17b205a9252bc0f9ce3","slug":"crime-up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp722770046","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कंटेनर ने गोवंशों को कुचला, पांच मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कंटेनर ने गोवंशों को कुचला, पांच मरे
विज्ञापन
खागा। नवीन मंडी के सामने मंगलवार की सुबह सड़क पर बैठे गोवंशों के झुंड पर एक कंटेनर चढ़ गया। इसमें पांच मवेशियों की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए। घायल मवेशियों को रोशनपुर गोशाला भेजा गया। शवों को सड़क किनारे दफन कर दिया गया है।
रात के समय अन्ना मवेशियों के झुंड सड़क पर आकर बैठ जाते हैं और सुबह तक रहते हैं। सूरज निकलने के बाद झुंड सड़क से हट जाते हैं। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के सामने मंगलवार भोर में मवेशियों का झुंड बैठा हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रयागराज की ओर से आ रहे एक कंटेनर ने मवेशियों को कुचल दिया और निकल गया। इस दौरान कंटेनर पलटते-पलटते भी बचा। हादसे में पांच मवेशियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। सूचना पर नगर पंचायत खागा और पीएनसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पीएनसी कर्मचारियों ने जेसीबी लाकर शवों को किनारे किया और गड्ढा करके उन्हें दफन कर दिया। घायल मवेशियों को रोशनपुर गोशाला ले जाया गया। जहां चिकित्सक बुलाकर उनका इलाज कराया गया।
पीएनसी मैनेजर अनुज तिवारी ने बताया कि हादसे की सूचना पर कंपनी की टीम मौके पर पहुंची थी और शवों का सड़क से हटाया गया है। पांच मवेशियों की मौत हुई है और दो घायल हो गए थे। सड़क पर गोवंशों के शव देख लोग भावुक हो गए। इतना ही फेसबुक पर लोगों ने हादसे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया भी दी।