फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,up news,fatehpur news,fatehpur

फतेहपुर : ट्रैक्टर देख दौड़ी पुलिस ने दो ट्रैक्टर सीज किए, 21 का चालान

Tue, 04 Oct 2022 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,fatehpur news,fatehpur
फतेहपुर। कानपुर हादसे के बाद मुख्यमंत्री के आदेश का असर सोमवार को देखने को मिला। यातायात नियमों के उल्लंघन में दो ट्रैक्टर सीज और 21 का चालान किया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी हरेंद्र सिंह की टीम शहर में जेल रोड, तांबेश्वर नगर, नउवाबाग, ज्वालागंज, भिटौरा चौराहा, लखनऊ बाईपास चौराहे पर 12 ट्रैक्टर ट्रॉली का चालान किया। ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने पर पांच हजार और सवारियां बैठाने पर 10 हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर का चालान किया गया। चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार कल्यानपुर पुलिस ने दो ट्रैक्टर सीज किए।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गांव रहिमापुर से ट्रैक्टर में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बैठकर चंद्रिका देवी मंदिर मुंडन संस्कार में जा रहे थे। इस ट्रैक्टर को दूधी कागार मोड़ पर पकड़ा गया। दूसरा ट्रैक्टर महरहा गांव से मुंडन संस्कार में लोगों को लेकर चंद्रिका देवी मंदिर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर महरहा रोड पर पकड़ा गया। वहीं गाजीपुर, हुसैनगंज, औंग, खागा, किशनपुर थाना क्षेत्रों में चालकों को चेतावनी देकर पुलिस छोड़ती दिखी। एआरटीओ द्वितीय जीएन मिश्रा की टीम ने दो ट्रैक्टरों का चालान किया। कुल 21 ट्रैक्टरों का चालान और दो सीज किए गए। सीओ प्रगति यादव ने बताया कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed