फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,up news,fatehpur news,fatehpur

दुष्कर्म पीड़िता का 30 घंटे बाद मेडिकल परीक्षण कराया

Fri, 30 Sep 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime,up news,fatehpur news,fatehpur
हसवा। दुष्कर्म के बाद महिला को मार डालने की कोशिश के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने करीब 30 घंटे बाद गुरुवार दोपहर पीड़िता का मेडिकल कराने की प्रक्रिया चालू की। जबकि, घटना के बाद से ही महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अभी तक आरोपी का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ग्राम पंचायत सदस्य 35 वर्षीय महिला बुधवार भोर पहर खेत गई थी। जहां महिला के साथ गांव के आनंद लोधी ने दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर महिला पर ईंट से हमला किया और गला दबाकर मारने की कोशिश की थी। महिला को लहूलुहान हालत में ग्रामीण घर लेकर आए थे। उसके बाद जिला अस्पताल ले गए थे। पुलिस पहले दुष्कर्म की बात से इन्कार कर रही थी।
विज्ञापन

बाद में महिला की ओर से दुष्कर्म की तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। महिला के परिजन ने बताया कि पुलिस ने घटना के करीब 30 घंटे बाद गुरुवार को मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस को रिपोर्ट में गला दबाने की बात लिखकर दी गई थी। गले में चोट भी आई है। इसके बावजूद पुुलिस ने मामूली चोट की धारा एफआईआर में लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई में पुलिस को समय लगता है। सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि विवेचक से देरी के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed