{"_id":"63558e11ecfb327452370d04","slug":"crime-rail-up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp7248432108","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमवां स्टेशन के पास मालगाड़ी हुई डिरेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमवां स्टेशन के पास मालगाड़ी हुई डिरेल
विज्ञापन
बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन पर खड़ी बंदे भारत ट्रेन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट में कानपुर से प्रयागराज की ओर से जा रही मालगाड़ी की 29 बोगियां पटरी से उतर गईं। सात से अधिक डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। इससे अप-डाउन रूट की ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। 18 से अधिक ट्रेनें डीएफसी मार्ग से चलाई गईं। नौ ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर लखनऊ रूट से चलाया गया। छह से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गईं।
कानपुर की ओर से जीएन-135 मालगाड़ी रविवार सुबह 10.25 बजे रमवां स्टेशन के पास डिरेल हो गई। एक के बाद एक मालगाड़ी के 29 बोगियां पटरी से नीचे उतर गईं। सात से अधिक बोगियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गईं। दोनों अप-डाउन लाइन से ट्रेनों का संचालन बंद हो गया।
प्रयागराज की ओर आई चौरीचौरा एक्सप्रेस को खागा स्टेशन पर रोक दिया गया, यहीं से ट्रेन रद्द कर प्रयागराज की ओर वापस भेज दी गई। वहीं दिल्ली से बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को बिंदकी स्टेशन पर रोका गया। रूट बाधित होने से वंदे भारत एक्सप्रेस को कानपुर से लखनऊ होकर वाराणसी के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
ट्रैक पर मालगाड़ी के क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने और सही कराने के लिए सुबह से टीम लगी रही, लेकिन देर शाम तक ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका। रात तक अप-डाउन रूट पर यातायात बहाल कराने की बात रेलवे के अधिकारी कर रहे हैं।

दुर्घटना के बाद छतिग्रस्त रेलवे पटरी को दुरुस्त करते रेलवे कर्मी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

फतेहपुर के रमवां रेलवे स्टेशन के पास हादसे के बाद एक के ऊपर एक चढ़ी मालगाड़ी की बोगियों को देखती प?- फोटो : FATEHPUR

रमवां रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना के बाद बिखरे पड़े मालगाड़ी के पहिये व बोगियां। संवाद- फोटो : FATEHPUR

फतेहपुर के रमवां रेलवे स्टेशन के पास हादसे के बाद छतिग्रस्त मालगाड़ी की बोगियां। संवाद- फोटो : FATEHPUR

खागा स्टेशन पर खड़ी चौरीचौरा एक्सप्रेस। संवाद- फोटो : FATEHPUR