फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime news,fatehpur

एक करोड़ के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime news,fatehpur
फतेहपुर । पुलिस टीमों की संयुक्त कार्रवाई में रविवार रात एक क्विंटल पांच सौ ग्राम गांजे के साथ चार अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किए गए। आरोपियों में बांदा जिले का एक गांजा तस्कर और तीन उसके गुर्गे पकड़े गए हैं। उनके पास से पुलिस ने दो मोबाइल और एक तमंचा, कारतूस बरामद किया है। कल्यानपुर थाने में चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बरामद गांजे की कीमत बाजार में एक करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एएसपी राजेश कुमार ने सोमवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। रविवार रात को बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ महरहा चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक एक्टिवा स्कूटी पर सवार दो युवक एक सफेद बोरी लेकर मुरादीपुर की तरफ से आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही स्कूटी मोड़कर कल्यानपुर थाना क्षेत्र की ओर भागने लगे। बिंदकी पुलिस ने कल्यानपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। कल्यानपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्घ द्विवेदी, स्वॉट प्रभारी विनोद मिश्रा और बिंदकी पुलिस की संयुक्त टीम ने गौसपुर थाना कल्यानपुर मोड़ पर स्कूटी सवारों को पकड़ लिया। उनके पास मिली बोरी से 15 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

स्कूटी सवार आशीष तिवारी, धीरू उर्फ विमल तिवारी निवासी सौंह थाना कल्यानपुर से सख्ती से पूछताछ की गई। तभी उन्होंने दो और साथियों राजभान सिंह उर्फ गुड्डू सिंह निवासी रसूलपुर थाना औंग, रजनीश उर्फ राजा दीक्षित निवासी पचनेही थाना कोतवाली देहात जिला बांदा के दलाबलाखेड़ा थाना कल्यानपुर में होने की सूचना दी। उनके पास से ही गांजा लेकर सप्लाई देने जाने की बात कबूल की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दलाबलाखेड़ा रोड पर नहर के पास से राजभान और रजनीश को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 85 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी रजनीश के पास से तमंचा भी मिला है। बाजार में गांजे की कीमत दस हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से करीब एक करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि गांजा तस्करों का मास्टरमाइंड रजनीश उर्फ राजा है। वह उड़ीसा, छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर आता है। बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर समेत अन्य जिलों में सप्लाई देता है। बांदा कोतवाली देहात पुलिस ने दो साल पहले गांज के साथ रजनीश को पकड़ा था। बाकी लोग पहली बार पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed