फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,murder,fatehpur news

कोल्ड ड्रिंक में डाली नींद की दवा, सोते ही घोटा गला

Wed, 30 Jun 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,fatehpur news
जाफरगंज। प्रेम संबंध में बाधा बन रही पत्नी की हत्या करने वाले राजेश को लेकर पुलिस टीम सोमवार रात जाफरगंज थाने पहुंची। मंगलवार को राजेश से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने घटना से जुड़ी पूरी कहानी बयां कर दी।
विज्ञापन

राजेश ने बताया है कि उसने जंगल में पत्नी को पहले कोल्ड ड्रिंक में नींद की दवा डालकर पिलाई और जैसे ही वह अचेत हुई उसका गला घोटकर मार डाला। पुलिस को मौके से ज्योति की साड़ी व अन्य कपड़े, एक दरी, कोल्ड ड्रिंक की बोतल, प्लास्टिक के ग्लास, रस्सी, पायल, बिछिया व कंकाल मिला है।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि 15 जून को वह अपनी पत्नी ज्योति को लेकर बाइक से बिंदकी गया और फिर एक बोलेरो से उसे लेकर चित्रकूट पहुंचा। शाम हो रही थी तो वह सती अनुसुइया के जंगल के रास्ते ज्योति को पंच प्रयाग आश्रम ले गया और रातभर आश्रम में ही रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 जून की सुबह वह बोलेरो से आश्रम से निकला और अनुसुइया के जंगल में गाड़ी रोक दी। ज्योति को जंगल घुमाने के बहाने गाड़ी से उतारा और कुछ देर बाद आराम करने व कोल्ड पिलाने के लिए कहा। उसने एक दरी बिछाई और उसी पर खुद बैठ गया और ज्योति को भी बैठा लिया।
उसने ज्योति को कोल्ड ड्रिंक में नींद की दवा मिलाकर पिला दी। जैसे ही वह सोई तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वहां से रात में गांव आ गया। उसने शव को जलाने की बात नहीं स्वीकारी है।
ज्योति के बाल को रस्सी के सहारे पेड़ से बांधा था
राजेश कितना शातिर है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने हत्या करने के बाद एक प्लास्टिक की रस्सी से ज्योति के बालों को बांधा और फिर उसे एक पेड़ की टहनी से बांध दिया। उसे यकीन था कि अगर शव ऐसे ही पड़ा रहा तो जंगली जानवर उसे खींचकर सड़क की ओर ला सकते हैं। इससे भेद खुल सकता है। बाल बंधे होने के कारण जानवर कम से कम उसे खींच तो नहीं सकेंगे। बरसात में कीड़ों और जंगली जानवर ने ज्योति के शव को चट कर डाला।
तीन साथियों के साथ घटना की आशंका
राजेश ने पुलिस को बताया कि वह स्वयं गाड़ी चलाकर पत्नी को ले गया और उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि तीन और युवक इसमें शामिल हैं। जिनकी वह तलाश कर रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो कब्जे में ले ली है और इसके मालिक व चालक आदि के बारे में पता लगा रही है। सीओ जाफरगंज डीसी मिश्र ने बताया कि घटना में राजेश के तीन साथियों के भी शामिल होने की बात सामने आई है। ज्योति की गुमशुदगी को दहेज हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया है। ज्योति के पिता ने राजेश पर दहेज में दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
दादी पहुंची भारतपुर गांव तो खदेड़ा
राजेश की दादी राजकली (72) इस पूरे कांड को लेकर मंगलवार को भारतपुर गांव स्थित ज्योति के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि नाराज ग्रामीणों को जैसे ही इसकी भनक लगी तो उन्होंने दादी को वहां से खदेड़ दिया और गांव से बाहर कर दिया। लोगों में घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। पिता जगरूप के साथ ही गांव के लोगों ने गहरूखेड़ा के एक डाक्टर को लेकर भी पुलिस से जांच व कार्यवाही मांग की है।

गर्भवती होते ही देने लगा था धमकी
ज्योति के पिता जगरूप ने बताया कि जब ज्योति गर्भवती हुई तभी से राजेश उसे धमकी देने लगा था। ज्योति ने यह बात अपनी भाभी से बताई थी। भाभी के अनुसार जैसे ही राजेश को पता चला कि ज्योति एक माह की गर्भवती है तो उसने गर्भपात के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जब ज्योति ने मना किया तो उसे जान से मार डालने की धमकी देने लगा। इस कारण वह मायके चली और और नौ महीने से मायके में ही थी। 15 जुलाई को उसने झांसा देकर ज्योति को बुला लिया और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed