{"_id":"609594188ebc3e8dae158157","slug":"crime-lootpaat-fatehpur-news-knp6272680194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने सगे भाईयों को लूटा और विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने सगे भाईयों को लूटा और विरोध पर पीटा
विज्ञापन
खागा। कौशाम्बी से फतेहपुर खरीददारी के लिए आ रहे दो भाइयों को आम्बापुर के पास बदमाशों ने रोककर लूट लिया। उन्होंने विरोध करना चाहा तो उनकी पिटाई कर बदमाश भाग निकले। भुक्तभोगी थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
योगेंद्र सिंह अपने भाई धीरेंद्र सिंह निवासी दरियापुर जीता, थाना कड़ाधाम जिला कौशाम्बी बुधवार को बाइक से फतेहपुर आ रहे थे। धीरेंद्र की 13 मई को शादी है। वह फतेहपुर के शादीपुर निवासी सत्यजीत यादव अपने चाचा के यहां खरीदारी के लिए आ रहे थे। बुधवार की शाम जैसे ही वह थरियांव थाना क्षेत्र के आम्बापुर गांव के सामने पहुंचे तो दो बदमाश बाइक के सामने आ गए और गाड़ी रोक ली। तमंचे की नोक पर बदमाशों ने दोनों भाइयों से आठ हजार रुपए, मोबाइल फोन, सोने का लाकेट और 160 रियाल (दुबई का पैसा) लूट लिया। दोनों ने विरोध करना चाहा तो बदमाशों ने उन्हें पीटकर जख्मी कर दिया।
दोनों भाई थरियांव थाने पहुंचे तो पुलिस ने शिकायत की जांच की। शुक्रवार को योगेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ लूट, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर थरियांव नंदलाल सिंह ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया है और उनसे कड़ी पूछताछ चल रही है। दोनों को बाइक सहित हाईवे से पकड़ा गया है और वह लूट की घटनाएं करते रहे हैं।
विज्ञापन
युवक से नौ हजार रुपए लूटे
खागा। थरियांव थाना क्षेत्र के सीतापुर मजरे रामपुर निवासी रवि यादव के साथ मंगलवार रात लूटपाट की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात रवि बाइक से घर लौट रहा था तभी सीतापुर मोड़ के पास बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया और नौ हजार रुपए लूट लिए। जब उसने विरोध किया तो उसके सिर पर किसी वजनदार चीज से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया और भाग निकले। इंस्पेक्टर थरियांव नंदलाल सिंह ने बताया कि यह वारदात जानकारी में नहीं आई है। भुक्तभोगी थाने आकर शिकायत करें, रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।