फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,loot,fatehpur news

नकाबपोश बदमाशों ने महिला का नगदी, जेवरात भरा बैग लूटा

Tue, 21 Sep 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime,loot,fatehpur news
फतेहपुर। नकाबपोश बदमाशों ने बाइक पर बैठी महिला का बैग झपट्टा मारकर लूट लिया। घटना के दौरान महिला बाइक से गिरने से बाल-बाल बची। बैग में जेवर, नगदी और मोबाइल था, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर गांव निवासी रिंकू पाल तीन सितंबर को बहन प्रतिभा देवी को छोड़ने उसकी ससुराल कानपुर देहात बाइक से जा रहा था। शाम साढ़े पांच बजे जहानाबाद स्थित स्व. दिलीप स्मारक महाविद्यालय के सामने बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर प्रतिभा का बैग लूट लिया। घटना के बाद प्रतिभा बाइक से गिरते भी बची। बैग में मोबाइल, आठ हजार 450 रुपये, एक सोने की चेन और सोने का झाला था, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन

रिंकू ने बताया घटना के बाद डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देकर बहन को छोड़ने ससुराल चला गया। लौट कर आया तो थाने में पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने टरका दिया। एसपी और अन्य अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जहानाबाद थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया सर्विलांस टीम की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed