{"_id":"636d4854952c7c78aa086f29","slug":"crime-fatehpur-news-knp7276452194","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः सीजेएम को जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः सीजेएम को जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
फतेहपुर। सीजेएम को गायब कर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाली एक महिला है। कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। फोन करने वाले नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है।
सीजेएम मंजू कुमारी ने पुलिस को दी अर्जी में बताया कि वह नौ नवंबर की दोपहर न्यायिक कार्य कर रही थीं। उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर एक फोन नंबर से व्हाट्स एप पर चार से पांच बार कॉल आई। तीन-चार बार साधारण कॉल आई। लगातार फोन आने पर आवश्यक मानकर कोर्ट से चेंबर पहुंचीं। फोन उठाने पर महिला की आवाज सुनाई दी। उसने परिचय बताए बगैर कहा कि मंजू कुमारी बोल रही हो। इतना कहने के बाद कहा कि वह उसे गायब करा देगी। किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। कई मंत्री और विधायक उसके संपर्क में हैं।
सीजीएम ने अर्जी में कहा कि वह अति संवेदनशील मामलों की सुनवाई करती हैं। किस प्रकरण के संबंध में जान से मारने की धमकी दी है। इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही धमकी देने वाली महिला का पता चल जाएगा।