फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

Sat, 05 Nov 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
रामसुमेर नर्षाद की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से शुक्रवार को बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार का बहनोई और भांजा घायल हो गए। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मजरे पट्टी शाह गांव निवासी रामसुमेर निषाद (45) किसान थे। गांव में रहने वाले रिश्ते में बहनोई नरेश और उनके पुत्र सर्वेश के साथ बाइक से रायबरेली दवा लेने सुबह वैद्य के पास गए थे। तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डलमऊ पुल मार्ग पर प्रधान ढाबा के पास पीछे से डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर रामसुमेर डंपर के टायर के नीचे आ गए। बाइक सवार पिता व पुत्र दूसरी ओर गिरने से घायल हुए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रामसुमेर को मृत घोषित कर दिया गया। घायल पिता व पुत्र को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया। मृतक रामसुमेर से बड़े एक भाई सुरेश निषाद हैं। उन्होंने बताया कि रामसुमेर कृषि कार्य से परिवार चलाते थे। उनके दो बेटे अतुल, गोलू और चार बेटियां हैं। दो बेटियां विवाहित हैं। हादसे से मृतक की पत्नी बिटोला देवी का हाल बेहाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया लीडगया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed