{"_id":"6341b50acf919a766116001d","slug":"crime-fatehpur-news-knp7222506160","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः गर्भपात कराने आई युवती की मौत, रिश्तेदार भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः गर्भपात कराने आई युवती की मौत, रिश्तेदार भागा
विज्ञापन
फतेहपुर। रिश्तेदार के साथ गर्भपात कराने गई 22 वर्षीय युवती की शनिवार दोपहर नर्सिंग होम में अधिक खून बहने से हालत बिगड़ गई। नर्सिंग होम संचालक और रिश्तेदार उसे लेकर जिला में पहुंचे। वहां मौत होने पर दोनों शव छोड़कर भाग निकले। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद शाम को शव की पहचान हो सकी। अभी परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी है।
थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती एक रिश्तेदार के साथ खागा स्थित नर्सिंग होम गर्भपात के लिए आई। खागा में हालत बिगड़ने के बाद रिश्तेदार शहर के नर्सिंग होम लेकर आया। नर्सिंग होम के डॉक्टर ने भी बिगड़ी हालत देखकर हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद दोनों युवती को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इस पर दोनों शव छोड़कर भाग गए। परिवार के किसी सदस्य के नहीं होने पर महिला पुलिस की निगरानी में चार घंटे तक शव स्ट्रेचर पर रखा रहा। युवती के परिजन शाम को सदर अस्पताल चौकी पहुंचे। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में युवती का शव रखा होने की जानकारी मिली। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि गर्भपात से युवती की हालत बिगड़ गई थी। परिजनेें की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।