फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

डीसीम से लाखों की अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 07 Sep 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
बरामद शराब की पेटियों के साथ पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
अल्लीपुर। प्रयागराज एसटीएफ ने मंगलवार को हाईवे पर डीसीएम से 365 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसकी 40 लाख रुपये है। मौके से दो तस्कर भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

शराब की खेप चंडीगढ़ से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी।
शराब की पेटियां डीसीएम में सड़े हुए सेब की पेटियों के बीच छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
इनमें एक डीसीएम मालिक और माल लोड कराने वाले दो लोग भी शामिल हैं।
प्रयागराज एसटीएफ के उपनिरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह मुखबिर की सूचना पर सुबह टीम के साथ मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा बाबा होटल के पास पहुंचे। जहां सौंरा चौकी इंचार्ज महेश सिंह को बुलाया गया।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही डीसीएम को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी।
इससे अनियंत्रित हुई डीसीएम होटल के पास लगे लकड़ियों के ढेर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। टीम ने डीसीएम से हरियाणा प्रांत के भिवानी चरखी दादरी जिला थाना बाढ़डा हड़ौदी गांव निवासी संदीप सिंह और रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीएम की तलाशी में सेब की पेटियों के बीच अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपी मिलीं। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि एमवी एक्ट के तहत डीसीएम सीज की गई है।
तस्करों को जेल भेजा गया है। सेब सड़ा होने के कारण नष्ट कराया गया है।
पकड़े गए तस्करों से हुई पूछताछ के आधार पर उनके तीन अन्य साथियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम ने आरोपियों से पूछताछ के बाद डीसीएम मालिक मेरठ के किठौर इस्लामाबाद निवासी लताफल, शराब लोडिंग कराने वाले सरगना हरियाणा के रोहतक शेखपुर तीतरी निवासी ललित, प्रदीप को फरार घोषित किया है।

पुलिस की जांच में डीसीएम में लगी नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई। डीसीएम पर यूपी-15 डीटी, 7526 की नंबर प्लेट लगी थी। जांच में यह नंबर प्लेट फर्जी निकली। चेचिस नंबर से जांच के बाद पता लगा कि वाहन का सही नंबर यूपी-15 डीटी, 7530 है। पुलिस ने फर्जीवाड़ा, कूटरचना की धाराएं आरोपियों पर आबकारी एक्ट के साथ लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed