{"_id":"631634fdb174521f655cf2f2","slug":"crime-fatehpur-news-knp7165650117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ने फंदा लगाया, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ने फंदा लगाया, एक की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने फंदा लगाया। एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के मुताबिक किशोर ने मेले में जाने के लिए रुपये न मिलने पर आत्महत्या की है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जमुनिहापर गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र अरुण (16) ने रविवार शाम घर में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता ने बताया कि रविवार को गांव में ही मेला लगा था। मेला देखने जाने के लिए 500 रुपये मांगने लगा। उसे 200 रुपये दिए। इसी बात से नाराज होकर जान दी है।
उधर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी अशोक कुमार की पत्नी भानुमति दोपहर को मेला देखने जा रही थी। उसका पति से विवाद हो गया।
जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने घर के अंदर पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया।