फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

हैंडलूम मालिक से 7.93 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Sep 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। बुंदेलखंड हथकरघा सहकारी समिति के संचालक मो. अनवर के खिलाफ 7.93 करोड़ रुपये की धोखधड़ी का मुकदमा कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। हथकरघा समिति सदर कोतवाली के आबूनगर में संचालित होती थी, जिसकी जमीन पर संचालक का अवैध कब्जा भी था।
विज्ञापन

लखनऊ दरियापुर रोड एफसीआई निवासी मो. रऊफ हैंडलूम एंड क्राफ्ट फर्म के मालिक हैं। उन्होंने एफआईआर में बताया कि मो. अनवर ने बुंदेलखंड हथकरघा सहकारी समिति लिमिटेड जीटी रोड, आबूनगर हैंडलूम उत्पादन रजिस्टर्ड के कागजात दिखाए थे। यूपी हैंडलूप कानपुर से समिति संचालन के लिए जमीन 90 साल की लीज पर मिलने का कागजों में ब्यौरा था। निवेश से काफी फायदा होना बताया था।
विज्ञापन

विश्वास में आकर रऊफ ने आबूनगर में संचालित फर्म में दरी, धागा हैंडलूम उत्पादन के लिए वर्ष 2015 में 1.10 करोड़ रुपये दिए थे। उसके 76.73 लाख रुपये अभी तक नहीं लौटाए हैं। इसके अलावा मो. अनवर ने बुंदेलखंड हैंडीक्राफ्ट द्वारा वस्त्रों के उत्पादन, धागा, कच्चा माल उनकी फर्म में निर्यात करने की बात कही। इसके एवज में रऊफ ने करीब 58.31 लाख, 45 लाख, 73.35 लाख व 1.76 करोड़ रुपये अनवर के खाते में भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा में संचालित मो. अनवर के तीसरे प्रतिष्ठान बुंदेलखंड एपेक्स हैंडलूम कोआपरेटिव मार्किंग फेडरेशन लिमिटेड में फर्म खाते से डेढ़ करोड़ से अधिक की धनराशि दी थी। करीब तीन माह पहले बुंदेलखंड हथकरघा सहकारी समिति सरकारी जमीन पर बुलडोजर चला।
तभी जमीन सरकारी होने का पता लगा। जमीन के बारे में पता लगा कि यूपी हैंडलूम काकादेव कानपुर से एक साल के किराये पर मो. अनवर ने बुनकरों के उत्थान के लिए ली थी। उसने यूपी हैंडलूम में किराया भी नहीं जमा किया। उसके बाद रुपये लेकर कुछ लोगों को जमीन पर कब्जा करा दिया।
99 साल की लीज के कागजात फर्जी होने का पता लगा। उसने रुपयों की मांग की। उसे मो. अनवर ने लेनदेन के हिसाब के लिए बांदा चमरौदा गायत्री नगर दाल मिल बुलाया। मौखिक और लिखा पढ़ी में रुपये लौटाने का वादा किया, लेकिन रकम वापस नहीं की।

दबाव बनाने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। कुल 7.93 करोड़ रुपये मो. अनवर ने हड़पे हैं। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि धोखाधड़ी, गबन समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed