{"_id":"631254e068e0a8430838897b","slug":"crime-fatehpur-news-knp71607082","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की झोपड़ी में आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की झोपड़ी में आग लगाने का आरोप
विज्ञापन
जाफरगंज। किसान की झोपड़ी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई है। आग से गृहस्थी का सामान जल गया है।
थाना क्षेत्र के भिखनीपुर निवासी गंभीर सिंह ने बताया कि ककोरा गांव स्थित खेत में उसकी झोपड़ी बनी है। जिसमें मउदेव गांव निवासी किशन कुशवाहा बटाईदार रहता है। 31 अगस्त की रात किसी घरेलू काम से घर चला गया था।
रंजिश के चलते बटाईदार के झोपड़ी में होने की आशंका पर पेट्रोल डालकर कुछ लोगों ने आग लगाई है। झोपड़ी यूरिया, डीएपी, जीन पाइप, चारपाई ,कंबल समेत हजारों का सामान जलकर बर्बाद हो गया है।
राजस्व विभाग को सूचना दी गई लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।
खेत मालिक गंभीर सिंह ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि तहरीर की जांच कर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।