फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

तत्कालीन सीओ, कोतवाल की एडीजी से की शिकायत

Sat, 03 Sep 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
आईजी प्रयागराज से शिकायत करने पहुंचे सुजीत कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक की हत्या कर लूटपाट के मामले में एडीजी और आईजी प्रयागराज से तत्कालीन सीओ सिटी व कोतवाल की शिकायत की गई है। वहीं मामले की जांच निरीक्षक सुनील कुमार सिंह से कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर नई बस्ती कुल्फी मोहल्ला निवासी शिक्षक बलवीर सिंह की एक जनवरी को घर में घुसकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। बदमाशों ने 16 लाख के जेवर और डेढ़ लाख रुपये भी लूटे थे। पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

शिक्षक के पुत्र सुजीत कुमार सिंह ने गुरुवार एडीजी प्रेम प्रकाश और आईजी डॉ. राकेश सिंह से मिलकर तत्कालीन सीओ सिटी, कोतवाल की शिकायत की। बताया कि घटना के बाद पुलिस ने आठ बदमाशों की संख्या वाली तहरीर को फड़वाकर उनसे दूसरी तहरीर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें बदमाशों की संख्या अज्ञात लिखाई। उसी आधार पर डकैती की धारा हटाकर मुकदमा चोरी के दौरान हत्या की धारा में तरमीम किया गया।
कुछ दिन पहले राधानगर में तैनात रहे निरीक्षक सुनील कुमार सिंह से घटना की जांच कराने की मांग की। वर्तमान में निरीक्षक एसपी पीआरओ पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed