{"_id":"6312520c34d93a3e974ee640","slug":"crime-fatehpur-news-knp7160692164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों से लूट में फरार दूसरा बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों से लूट में फरार दूसरा बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
चौडगरा। हाईवे पर कार सवारों से लूटपाट में शामिल दूसरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए बदमाश से तमंचा बरामद किया गया है।
औरैया बेला थाना क्षेत्र के हरदू निवासी शिवनारायण सिंह मंगलवार को परिवार के साथ प्रयागराज से घर जा रहे थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार के पास बाइक सवारों ने कार रोककर पूरे परिवार के साथ मारपीट की और सोने की चेन, मोबाइल और रुपये लूटे थे। एक बदमाश रियाज उर्फ फिरोज मौके पर पकड़ा गया था।
दूसरे बदमाश राशिद शाह निवासी ऊंचाटीला थाना जाजमऊ कानपुर को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि कार चालक शिवनारायण की मारपीट के दौरान चेन गिरी है। लुटेरे ने चेन लूटने की बात नहीं कबूल की है।