{"_id":"630d0b62d46fe25e1678575c","slug":"crime-fatehpur-news-knp715332275","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस ने दो लोगों को पांच लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पहले भी जेल जा चुके हैं
कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन अंडर बाईपास राधानगर से पक्का तालाब निवासी रमाशंकर रैदास और खुशवक्तराय नगर निवासी राजीव कुमार मिश्रा गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन बोरी में 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी क्षेत्र में गांजे की तस्करी करते हैं। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली और हुसैनगंज थाने में भी मुकदमे दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। यह लोग गांजा झारखंड, ओडिशा, आंध्रप्रदेश से मंगाते हैं।
उधर, पुलिस महकमे में चर्चा रही कि गुडवर्क बढ़ाने के लिए बरामद माल में मिलावट की गई। स्वाट टीम द्वितीय ने शनिवार को 10 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को जेल भेजा था। इसके बाद दूसरी टीम पर गुडवर्क का दबाव बढ़ गया। दूसरी टीम ने दो लोगों को पकड़ा। चर्चा है कि इनके पास से चार से पांच किलो ही गांजा पकड़ा गया। बाद में गांजे का वजन बढ़ाने के लिए घटिया गांजे और भांग का मिश्रण कर पांच को 25 किलो बना दिया गया है।