फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः कार की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को घर से निकाला

Fri, 26 Aug 2022 04:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
crime
बकेवर। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी और बच्चे को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत चार ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

देवमई गांव निवासी कल्याण सिंह की पुत्री नेहा सिंह ने पुलिस को दी अर्जी में बताया कि उसकी शादी एक दिसंबर 2014 को लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी विवेक सिंह के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद पति नशे में घर आने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। शादी से पहले पति के निर्माण निगम लिमिटेड में क्लर्क की जानकारी दी गई थी, लेकिन वह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। शादी के ढाई साल बीतने के बाद दहेज में कार की मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे। उसे बच्चे समेत घर से निकाल दिया। पति, देवर अभिषेक, सास ऊषा सिंह, मौसी प्रेमलता सिंह की प्रताड़ना से तंग आकर दो साल से मायके में रह रही है। परिवार के बीच पंचायत हुई। पंचायत के बाद 14 अगस्त को पति और देवर नशे की हालत में घर आए। उसके पिता से गाली गलौज की। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वहीं, सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकर गुप्ता की पुत्री निकिता गुप्ता की शादी 27 अप्रैल 2021 को दक्षिणी गौतम नगर नाथपुरी कालोनी निवासी मुकेश कुमार के साथ हुई थी। निकिता के भाई शिवम ने पुलिस को दी अर्जी में बताया कि शादी के बाद से ही बहन को उसका पति मुकेश, सास उमा देवी, ससुर दुर्गा प्रसाद, देवर रूपेश दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। गर्भवती होने पर दो माह पहले मुकेश बहन को घर छोड़ गया। 19 जुलाई को बहन को प्रसव हुआ। इसके बाद 10 अगस्त को वह पिता के साथ कचहरी गया था। तभी बहन को परीक्षा दिलाने का बहाने मुकेश घर पहुंचा। जान से मारने की नियत से बहन का गला दबा दिया। शोर मचाने पर मुकेश घर से भाग गया। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed