फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः हरदो प्रधान समेत तीन पर मुकदमा

Fri, 26 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
खागा। हरदो लंबरदार मार्केट के सामने कार खड़ी करके शराब पीने की तैयारी कर रहे हरदो प्रधान सहित दो लोगों को पुलिस अधीक्षक ने देख लिया। एसपी ने कार की जांच कराई तो उसमें एक लाइसेंसी रायफल व कारतूस रखे मिले। रायफल प्रधान के चाचा की बताई गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने प्रधान सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार किशनपुर से देर शाम खागा की ओर लौट रहे थे। हरदो लंबरदार मार्केट के सामने सड़क किनारे गलत साइड पर एक कार के बोनट पर शराब रखी थी और दो लोग शराब पीने की तैयारी कर रहे थे। कार के पास हरदो प्रधान नागेंद्र यादव व अर्जुन नाम का युवक था। एसपी ने यह देख गाड़ी के ड्राइवर से सायरन बजाने को कहा। सायरन बजने के बाद भी शराब की बोतल बोनट से नहीं हटाई गई और न ही प्रधान खुद हटे।
विज्ञापन

ऐसे में एसपी ने गाड़ी रोकने को कहा। उन्होंने पूछताछ शुरू कर दी। कार की तलाशी ली गई तो उसमें एक लाइसेंसी रायफल व कारतूस मिले। एसपी की सूचना पर खागा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान नागेंद्र व अर्जुन को हिरासत में लिया। पूछताछ में प्रधान ने बताया कि रायफल उसके चाचा की है। इंस्पेक्टर खागा जेपी शाही ने बताया कि चौकी इंचार्ज खागा धर्मेंद्र की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed