{"_id":"63050f84605b36765801f815","slug":"crime-fatehpur-news-knp7142710139","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः सड़क हादसे में कारोबारी की मौत, विरोध में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः सड़क हादसे में कारोबारी की मौत, विरोध में जाम
विज्ञापन
जाम लगाए परिजनों को समझाते एएसपी राजेश कुमार। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। बांदा के चिल्ला कस्बे से तगादा वसूलकर लौट रहे किराना कारोबारी की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना और बैग गायब होने का मुकदमा दर्ज किया है। बैग में तीन से छह लाख रुपये होने की बात कही जा रही है। परिजनों ने हत्या और लूट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर जाम लगा दिया। एएसपी के दो दिन में घटना के खुलासे के आश्वासन पर साढ़े तीन घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
सदर बाजार निवासी विजय गुप्ता उर्फ ओमू गुप्ता (35) किराना सामान के थोक कारोबारी थे। उनसे क्षेत्र और यमुना पार चिल्ला बांदा के दुकानदार सामान ले जाते थे। वह सोमवार शाम सात बजे बाइक से बकाया वसूलने बांदा के चिल्ला गए थे। वहां से रात नौ बजे लौट रहे थे। ललौली कस्बे के एक किलोमीटर दूर रोड पर गड्ढे में पुलिस ने उन्हें बेहोशी हालात में पाया। चेहरे और सिर पर चोट लगी थी। उन्हें पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। वहां मृत घोषित कर दिया। मौके से बैग गायब था। मृतक के भाई सोनू गुप्ता ने बताया कि बैग में उधारी रजिस्टर, बिल और तीन से छह लाख रुपये हो सकते हैं। सोनू ने हत्या कर लूट का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम हाउस में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता पहुंचे। उनसे परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की। डॉक्टर ने एक्सरे कराने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया। उधर, परिजनों, व्यापारियों और ग्रामीणों ने बिंदकी-बांदा हाईवे पर ललौली कस्बे में जाम लगा दिया। एएसपी राजेश कुमार ने दो दिन में मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
व्यापारी की मौत से मां रन्नो देवी, पत्नी प्राची का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के दो बेटियां अंशिका(6) व अंशी(2) हैं। मृतक चार भाइयों रामू गुप्ता, सोनू गुप्ता, मंजय गुप्ता में दूसरे नंबर का था। शहर से व्यापारी नेता किशन मेहरोत्रा, चंद्रप्रकाश, बबलू गुप्ता, मनोज साहू पहुंचे। ललौली व्यापार मंडल से धर्मेंद्र सिंह, इकलाख और महबूब नाज पहुंचे।
विज्ञापन
जाम के दौरान रूट डायवर्जन हुआ
जाम लगा होने की वजह से पुलिस ने वाहनों को बहुआ के पास से डायवर्ट किया। बहुआ से चिल्ला की ओर जाने वाले वाहनों को तिंदवारी बांदा की ओर मोड़ा गया।