फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः किशोरी को अगवा कर धर्म परिवर्तन का दबाव

Fri, 19 Aug 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। एक युवक किशोरी को अगवा कर लखनऊ बाईपास स्थित एक होटल में ले गया। बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। किशोरी के पिता और बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। किशोरी को मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। किशोरी के पिता ने शुक्रवार रात कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी उसकी 17 वर्षीय पुत्री शुक्रवार सुबह किसी काम से थरियांव कस्बा जा रही थी। रास्ते से गांव का एक मुस्लिम युवक बेटी को अगवा कर ले गया। लखनऊ बाईपास स्थित एक होटल में बेटी को बंधक बना लिया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जानकारी होने वह लोग होटल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने होटल से युवक को हिरासत में लिया। बजरंग दल कार्यकर्ता भी होटल पहुंच गए। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed