{"_id":"62fe806d0da5dd0e203dde04","slug":"crime-fatehpur-news-knp7134165143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः पत्नी से विवाद पर दो लोगों ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः पत्नी से विवाद पर दो लोगों ने जान दी
विज्ञापन
जोनिहा/बहुआ। पत्नी से विवाद पर दो लोगों ने जान दे दी। जोनिहा में मेडिकल स्टोर संचालक ने जहरीला पदार्थ खाकर और बहुआ में युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी सोनू पटेल (28) फरीदपुर में मेडिकल स्टोर चलाता था। वह पत्नी अंजनी वर्मा और पांच साल के बेटे आयुुष पटेल के साथ जोनिहा कस्बे में रहता था। कुछ दिन पहले मेडिकल स्टोर में चोरी भी हुई थी। शराब पीने को लेकर सोनू पटेल का रक्षाबंधन पर पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी मायके दरियापुर चली गई थी। सोनू ने शाम को जहरीला पदार्थ खाने के बाद चाची श्रीकांती को फोन पर सूचना दी। गांव से परिजन जोनिहा पहुंचे। इलाज के लिए सीएचसी ले जा रहे थे। तभी रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव चले गए। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, कोर्राकनक के मजरे सुदीन का डेरा गांव निवासी संतोष निषाद (30) का घरेलू बातों को लेकर बुधवार रात पत्नी सीमा से विवाद हो गया था। सीमा ने बताया कि पति ने उसका मोबाइल तोड़ डाला। इसके बाद घर के पीछे पति सोने चले गए। सास राजेश्वरी की रात को नींद खुली। तभी बेटे को चारपाई में नहीं देखकर खोजबीन की गई। घर के पीछे नीम के पेड़ पर संतोष का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक अपने पीछे दो पुत्री श्रृष्टि (3) व प्रिया (1) है।