फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

फतेहपुरः छह घरों में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Thu, 18 Aug 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस लाइन में चोरी का खुलासा करते प्रयागराज जोन आईजी डॉ. राकेश सिंह व पीछे खड़े आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। भाजपा नेता के घर समेत छह मकानों में चोरी में तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी का माल खरीदने वाले दो सराफ भी गिरफ्तार किए गए है। आरोपियों के पास से चोरी का माल, नकदी, तमंचा और लोहे की रॉड बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आईजी प्रयागराज डॉ. राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि लोधीगंज स्टेडियम के पास से मंगलवार रात कोतवाल अमित मिश्रा और स्वॉट प्रभारी विनोद मिश्रा ने बाइक सवार आबूनगर रेड्डया निवासी मोहम्मद इरशाद, बाकरगंज बेलदरइया निवासी मो. फैसल (मूल पता कानपुर गजनेर थाना क्षेत्र के हाथी चौराहा), आबूनगर रेड्डया निवासी संदीप रैदास को गिरफ्तार किया है। बाइक की डिकी से दो तमंचे बरामद हुए। एक प्लास्टिक पन्नी से साबुन मिले। पूछताछ में साबुन के अंदर से चरस होने की जानकारी दी। साबुन तोड़ने पर 140 ग्राम चरस बरामद हुई। बाइक से तमंचे और लोहे की रॉड बरामद हुई। तीनों ने कबूल किया 10 दिन पहले कलक्टरगंज निवासी भाजपा नेता सचिन पांडेय के घर चोरी की थी। इससे पहले राधानगर इलाके में चोरियां की है।
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर से चोरी के जेवर कटरा अब्दुल गनी निवासी सराफ शिव कुुमार मौर्या और चौक चौराहे के पास मिलन मैरिज हाल के पीछे रहने वाले सराफ राममूरत मौर्या को बेचे हैं। पुलिस ने शिव कुमार और राममूरत को गिरफ्तार का खरीदा गया चोरी का माल बरामद किया। राममूरत का स्थायी निवास कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के रक्सवारा कटरा है। चोरों के पास से 35 हजार 510 रुपये, 662 ग्राम चांदी, 228 ग्राम सोने के जेवर, दो तमंचे, एक बाइक, 140 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के खुलासे में आईजी की ओर से टीम को 25 हजार इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबूनगर का रहने वाला इरशाद का चेहरा जला हुआ है। भाजपा नेता के घर चोरी के बाद वह संदीप के साथ बाइक से निकला था। रास्ते में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में इरशाद का चेहरा कैद हो गया था।

चोरियों के खुलासे में कानपुर जेल में चरस आपूर्ति का खुलासा हुआ है। फैसल का सौतेला पिता शकील शातिर चोर है। उसने सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर में रहने वाले एक इंस्पेक्टर के घर से करीब एक साल पहले लाखों की चोरी की थी। इंस्पेक्टर उन दिनों कानपुर में तैनात थे। कानपुर की अनवरगंज पुलिस ने शकील को पकड़ा था। तभी से शकील कानपुर जेल में बंद है। चोरी के खुलासे में बरामद चरस फैसल के घर से पुलिस को मिली है। पुलिस ने फैसल को पकड़ने के लिए उसके घर में दबिश दी। वहां वह साबुन की बट्टी से बीच का हिस्सा काटकर चरस भर रहे थे। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इस साबुन को कानपुर में बंद शकील को मिलाई के दौरान दे आते हैं। शकील जेल में चरस की आपूर्ति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed