{"_id":"62fbeb6c4540900cdd25d101","slug":"crime-fatehpur-news-knp7130800198","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के साथ फरार आरोपी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के साथ फरार आरोपी पकड़ा गया
विज्ञापन
रक्षपालपुर। गोकशी और चोरी के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने तमंचा बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी वहां से बचकर निकल गया।
खखरेरू पुलिस को सूचना मिली की पौली गांव के पीडराही बाग में एक तमंचा फैक्टरी चल रही है। इस पर पुलिस टीम ने छापा मारा। यहां एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान तौहीद उर्फ छोटी निवासी पौली के रूप में हुई।
पुलिस ने मौके से तीन तमंचे, एक अद्धी, कारतूस, एक अधबना तमंचा, एक पंखा, ड्रिल मशीन, हथौड़ा, आरी, दो कटी हुई नाल, कटर, चार देशी बम आदि बरामद किए। पूछताछ में तौहीद ने बताया कि पुलिस के आने से पहले उसका एक साथी सानू नट निवासी पचीसा मजरे खैरई वहां से भाग निकला था।
विज्ञापन
जांच में तौहीद के खिलाफ थाने में गोकशी, चोरी के मुकदमे भी निकले। जिसमें वह डेढ़ साल से फरार था। एसओ योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।