{"_id":"62e42daa2ec8b76c37691b38","slug":"crime-fatehpur-news-knp710195295","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने दर्ज कराया मुक्दमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर ने दर्ज कराया मुक्दमा
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में 23 जून को हुए विवाद के मामले में डॉक्टर की ओर से तीमारदारों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, अभद्रता किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में डॉक्टर की अभद्रता का वीडियो भी वायरल हुआ था।
डॉक्टर नितिन कुमार ने एफआईआर में आरोप लगाया कि है कि वह 23 जून को ईएमओ की ड्यूटी कर रहे थे। तभी एंबुलेंस से माया देवी और पवन कुमार को लाया गया।। पवन कुमार की मौत हो चुकी थी। माया देवी की हालत गंभीर थी। उसका इलाज किया जा रहा था। तभी मरीज के कुछ परिजनों ने उनके व स्टाफ के साथ अभद्रता की।
मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इससे सरकारी कार्य में बाधा पैदा हुई। उनके साथ ड्यूटी पर जूनियर डाक्टर राकेश साहू, फार्मासिस्ट राज कुमार उमराव, नर्सिंग स्टाफ आदर्श पटेल, नागेंद्र सिंह, स्वीपर गोपाल मौजूद रहे। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।