{"_id":"62e42c2adee7cb7ba720a01f","slug":"crime-fatehpur-news-knp7101938182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक प्रबंधक से लाखों की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक प्रबंधक से लाखों की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। बैंक के सहायक प्रबंधक से करीब सवा चार लाख की रुपये की ठगी की गई। प्रोडक्ट डिलीवरी का काम देने के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है। मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नासिरपीर मोहल्ला निवासी कुलदीप शर्मा आईसीआईसीआई बैंक फतेहपुर में सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पत्नी प्रगति भट्ट के नाम से डिजिटल ए मार्ट कंपनी के साथ व्यापार का अनुबंध किया था।
कंपनी ने प्रोडक्ट ग्राहक तक पहुंचाने का काम दिया था। उसके बदले कमीशन मिलना था। काम से पहले चार लाख 18 हजार रुपये की सिक्योरिटी मनी जमा कराई गई। कंपनी के लोगों ने 15 प्रोडक्ट भेजे और ग्राहकों तक डिलीवर कराई। उसका कमीशन नहीं आया बल्कि और रुपयों की मांग की गई।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने मना करते हुए पूर्व में जमा की गई रकम वापस मांगी तो कंपनी वालों ने फोन बंद कर लिया। इस पर उन्हें धोखाधड़ी का शक हुआ। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर डिजिटल ए मार्ट कंपनी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।