फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

दुष्कर्म आरोपी को 15 साल की कैद

Thu, 28 Jul 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। बच्ची से दुष्कर्म में दोषी को न्यायालय ने 15 साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में आठ लोगों ने गवाही दी थी।
विज्ञापन

घटना मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अक्तूबर 2017 की शाम चार बजे की है। पांच साल की बच्ची को लेकर मां खेत में पानी लगाने गई थी। मां दूसरे खेत में चली गई थी। तभी गांव के बरदानी ने बच्ची को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया।
बच्ची की चीख पुकार सुनकर मां मौके पर पहुंची थी। बरदानी महिला को देखकर भाग निकला था। पुलिस ने बरदानी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के आरोप की चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सुनवाई पॉक्सो एक्ट कोर्ट के न्यायाधीश रविकांत द्वितीय की अदालत में चल रही थी। सुनवाई के दौरान आठ गवाह पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय में बुधवार को अंतिम सुनवाई हुई, जिसमें बरदानी को दोषी करार दिया। फैसले के दौरान वादिनी बच्ची की मां भी मौजूद रही। न्याय मिलने पर महिला ने संतोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed