{"_id":"62e1823f2be0bd2af4328c34","slug":"crime-fatehpur-news-knp709835839","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से लाखों की नकदी, जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से लाखों की नकदी, जेवरात चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद खुला पड़ा बक्सा। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बकेवर। परिवार के साथ धान की रोपाई करने गए किसान के घर में बुधवार दोपहर चोरी हो गई। चोरों ने घर से नकदी और जेवरात पार किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी सत्यनारायण पासवान ने बताया कि वह सुबह परिवार के साथ खेत में धान लगाने गए थे। खेत से दोपहर को घर लौटे।
ताला खोलकर अंदर पहुंचे। अंदर कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे में रखे बक्से, अलमारी का सामान फैला हुआ था। बक्से से पांच हजार रुपये और करीब एक लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात नदारद थे।
आशंका है कि चोर छत के रास्ते आंगन में कूदे होगें और माल समेटने के बाद सीढ़ियों का दरवाजा खोलकर भाग निकले। उसने पड़ोसियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने चोरों को आते-जाते नहीं देखा। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।