फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

Sat, 23 Jul 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime
घायल आरोपी उमर उर्फ लम्बू को ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच गुरुवार रात मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी भाग निकला।
विज्ञापन

इनामी के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।
बकेवर थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह रात को क्षेत्र में गश्त पर थे। उन्होंने दुर्गागंज मोड़ पर बिना नंबर की पल्सर बाइक को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार फायरिंग करते हुए औंग की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

इस पर बाइक की घेराबंदी की गई।
औंग के खदरा के पास संदिग्धों की चेकिंग में तैनात औंग प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती और स्वाट प्रभारी विनोद मिश्रा की मुठभेड़ भागे हुए बाइक सवारों से हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोकने पर एक बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। गोली जीप के बोनट पर लगी।
इसी दौरान भागते समय बदमाशों की बाइक फिसल गई। इसके बाद भी बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते बाग के अंदर भाग निकले। निरीक्षक जयचंद्र भारती ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।
गोली एक बदमाश के पैर में लगी। वह घायल हो गया,जबकि उसका साथी भाग निकला। घायल बदमाश उमर उर्फ लंबू निवासी मलिकपुर केवटरा थाना जहानाबाद निकला।
उसने बताया कि साथी नाजिम निवासी महोलिया थाना क्षेत्र साढ़ कानपुर फरार हो गया है।
एसपी राजेश सिंह ने बताया कि उमर के खिलाफ लूट चोरी समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
औंग थाने में पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल बदमाश को इलाज के बाद जेल भेजा गया है। मौके से पल्सर बाइक ,तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
घायल उमर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसने पल्सर बाइक औंग क्षेत्र की चोरी, लूटपाट की रकम से खरीदी है।
उमर पर औंग पुलिस ने चार घटनाओं में सिर्फ एक चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। औंग में दूसरा मुकदमा बरामदगी का दर्ज हुआ। तीसर मुकदमा मुठभेड़ और चौथा मुकदमा आर्म्स एक्ट का दर्ज हुआ।
इसके पहले 2011 में थाना जहानाबाद में अपहरण और दुष्कर्म, 2019 में एनडीपीएस, 2020 में आर्म्स एक्ट, 2020 में ही लूट की योजना, 2019 में कानपुर देहात भोगनीपुर थाने में दो मुकदमे मारपीट कर चोरी के दर्ज हैं।
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र के रहसूपुर, खदरा, बसौनापुर गांव में चार से छह जून के बीच चोरी, डकैती की वारदातों को पुलिस ने चोरी में दर्ज किया था। इन मामलों में पुलिस ने ससुर-दामाद रफीक व वकील को पकड़ा। तब पुलिस को मामलों की गंभीरता पता चली।
दोनों ही शातिर अपराधी थे। इसके बाद से ही वारदातों के मास्टरमाइंड जहानाबाद के उमर उर्फ लंबू, नाजिम, साढ थाना के दुबेपुर कसेरूआ के छोटू की तलाश की जा रही थी। दो दिन पहले ही उमर पर इनाम भी रखा गया था।
शकूरा मार्ग पर करचलपुर गांव में संग्राम सिंह का अमरूद का बाग पुलिस के लिए गुडवर्क का अड्डा बन गया है। अधिकांश गुडवर्क में पुलिस इसी अमरूद के बाग का हवाला देती है। खदरा गांव से वैन चोरी के मामले में चोर अरविंद को इसी अमरूद के बाग से गिरफ्तार किया गया था।

बसौनापुर के हिस्ट्रीशीटर शेरा को भी गांजे के साथ इसी बाग से पकड़ा गया। बकेवर थाने के मुरारपुर गांव के शुभम पटेल को तमंचे के इसी बाग के पास से पकड़ा गया। इसी बाग के पास ही मुठभेड़ में उमर उर्फ लंबू नट को गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed