फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोर से घायल

Sun, 15 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
असोथर। बरात में अगवानी के दौरान शनिवार रात हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद युवक मौके से भाग निकला। बरातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया। पुलिस फायरिंग करने के आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

घनघौल गांव में भूरापाल की बेटी की बरात सेउरी गांव से पहुंची थी। पुलिस के मुुताबिक अगवानी के समय राहुल तमंचे से फायरिंग करने लगा। वह नशे में था। तमंचे में गोली लोड करते समय फायर हो गया। गोली पास में खड़े गांव के छेदीलाल पाल के पुत्र अंशू (13) की कमर के नीचे लगी। गोली लगने से अंशू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने राहुल की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed