फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन कर निकाह

Tue, 10 May 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। धर्म छिपाकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाने के बाद दुष्कर्म किया। उसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। युवती ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की है। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती (22) का आरोप है कि 2017 में कक्षा 11 वीं की छात्रा थी। सितंबर 2017 में स्कूल से आते-जाते समय एक युवक पीछा करता था। उसने अपना नाम कृष्णा ठाकुर बताया। फोन पर बातचीत करने लगा। स्कूल से बहलाकर बिंदकी के एक मंदिर ले गया। रास्ते में सुनसान जगह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जून 2018 में इंटर पास होने पर पैतृक गांव गोरखपुर चली गई। अक्तूबर 2018 में उसे शादी के बहाने बुलाकर दिल्ली ले गया। वहां एक होटल में 10 दिन तक रखा। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहां से चित्रकूट के कर्वी ले गया। तभी कृष्णा के मुस्लिम होने का पता लगा।
विज्ञापन

उसने असली नाम अरशद बताया। फतेहपुर शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले अरशद के मां, पिता, भाई कर्वी पहुंचे। दो माह बाद उसे घर लेकर आए। यहां जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह कराया। जून 2019 में कचहरी में एक राजीनामा बनवाया और उस पर हस्ताक्षर करवाए। सात माह पहले एक बेटी पैदा हुई। वह छह मई 2022 को किसी तरह बचकर भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed