चौडगरा। महिला के घर से गुरुवार रात पांच हजार रुपये नकदी और चार लाख के जेवरात चोरी हो गए। महिला ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी अजीत कुमार पासवान हैदराबाद में एक टायल्स कंपनी में मैनेजर है। उसकी पत्नी सीमा गांव में अकेले घर में रहती है। सीमा ने बताया कि गुरुवार रात चोर छत के रास्ते आंगन में बल्ली के सहारे कूदकर आए। ताला तोड़कर कमरे में पहुंचे। बक्से व अलमारी के ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नकदी, झुमकी, कान की बिजली, हार, बाले, मंगलसूत्र, अंगूठी समेत चार लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर चोरी का पता लगा तो पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की