{"_id":"6245e696cc2fed04322fb8dd","slug":"crime-fatehpur-news-knp688594956","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायरिंग करने वाले युवक को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर फायरिंग करने वाले युवक को जेल
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में गोवंश से लदा ट्रक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। गोवंश ले जा रहे कंटेनर को रोकने से गुस्सा कर पुलिस पर फायरिंग करने वाले युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मझिलगांव चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक प्रवीण सिंह को बुधवार की दोपहर जानकारी मिली कि कानपुर की ओर से एक कंटेनर में गोवंश लादकर दो लोग प्रयागराज की ओर जा रहे हैं। रोकने का इशारा किया तो पुलिस पर कंटेनर चढ़ाने का प्रयास किया और भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो कंटेनर अमाव जंगल के सामने हाईवे पर छोड़कर दो युवक जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया तो एक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी एक राउंड फायरिंग की। खुद को घिरता देख एक युवक वहां से भाग निकला। फायरिंग करने वाले युवक ने सरेंडर कर दिया।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम मोहम्मद मंजूर निवासी महमामा थाना आमस जिला गया बिहार बताया। उसके पास से एक तमंचा, बैरल में फंसा कारतूस, एक कारतूस जेब स व 1820 रुपये बरामद हुए। उसने अपने साथी का नाम मोहम्मद आदिल निवासी महमामा थाना आमस जिला गया बिहार बताया। उनके मालिक फिरोज खान निवासी चट्ठीलीवगंज थाना शीरघाटी जिला गया बिहार और उनके साथी चांद खां व अरमान अली एक सफेद गाड़ी से कंटेनर के आगे-पीछे चलते रहते हैं। उन्हीं की लोकेशन पर वह बंगाल जा रहे थे। पुलिस ने कंटेनर चेक किया तो उसमें 32 गोवंश लदे मिले।