{"_id":"6235caafeb1f6d400a3458a8","slug":"crime-fatehpur-news-knp6862545124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों चले लाठी, डंडे कुल्हाड़ी, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों चले लाठी, डंडे कुल्हाड़ी, नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव। मोहम्मदपुर कलां गांव में घर खरीदने की खुन्नस में दो पक्षों के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में नौ लोग घायल हो गए हैं।
एक पक्ष के ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले रामसजीवन से उसका पुुराना घर खरीदा है। वह देखभाल के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह घर पहुंचे। उसी घर के पड़ोस में पृथ्वीपाल पासवान रहता है। पहले पृथ्वीपाल घर खरीदना चाहता था। उसी खुन्नस में पृथ्वीपाल गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पृथ्वीपाल ने अपने साथियों रामचंद्र, रामपाल व ज्ञानचंद्र के साथ मिलकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। शोर सुनकर उसे बचाने पहुंचे पूर्व प्रधान मातादीन, रामदीन, मंगली, मन्ना, अमर कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष से रंजीत, पृथ्वीपाल, ज्ञानचंद्र को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज घायलों का मेडिकल कराया है। ओमप्रकाश का आरोप है कि पुलिस ने उसे और उसके पक्ष के लोगों को थाने में बैठाया है। दूसरे पक्ष को जाने दिया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
------------