{"_id":"600885ee8ebc3e31d332f265","slug":"crime-fatehpur-news-knp6071843175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति की मौत पर मां-बेटों पर हत्या की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति की मौत पर मां-बेटों पर हत्या की एफआईआर
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के पैगंबरपुर मोहल्ले में दंपति की आग लगने से मौत के मामले में मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर मां बेटों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले में संपत्ति के लालच में हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है।
मोहल्ला पैगंबरपुर निवासी मनोज कुमार और उसकी पत्नी आशा देवी की 10 अक्तूबर 2019 को आग लगने से मौत हो गई थी। उनकी शादी 2009 में हुई थी। दो बेटियां आस्था (8), यशी (6) हैं। आशा के पिता रमेश चंद्र गुप्ता निवासी कापिल, थाना जहानाबाद ने दामाद और बेटी की मौत के मामले में दामाद के भतीजे गौरव, सौरभ, भाभी सावित्री देवी (गौरव और सौरभ की मां) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। रमेश चंद्र का आरोप है कि दामाद मनोज के दो बेटियां होने के कारण हिस्से की जमीन, घर को गौरव, सौरभ और सावित्री हड़पना चाहते थे।
राइस मील की जमीन को प्रताड़ित कर 10 मई को 36 लाख रुपये में बिकवाई थी। 10 लाख रुपये की चेक और 26 लाख रुपये नगद मिला था। नगद मिला रुपया व्यापार के बहाने से आरोपियों ने हड़प लिया था। उसके बाद 10 लाख रुपये भी चाहते थे। इसी बात को लेकर आरोपियों मारपीट के बाद दोनों को जिंदा जला डाला था। उन्हें बाद में बच्चियों ने सारी आपबीती बताई। उसके बाद थाने, सीओ और एसपी से शिकायत की। आरोपियों के प्रभावशाली होने के कारण को कार्रवाई नहीं हो सकी। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दंपति ने आग लगाकर आत्महत्या की थी। जांच के बाद कार्रवाई होगी।