{"_id":"5fecc0cc8ebc3e40a2104cd8","slug":"crime-fatehpur-news-knp603085238","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी जेल में बिगड़ी हालत जिला अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदी जेल में बिगड़ी हालत जिला अस्पताल में हुई मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला कारागार में मंगलवार की रात एक बंदी की अचानक हालत बिगड़ गई। उसे जेल अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने अचानक मौत पर जेल प्रशासन की लापरवाही पर संदेह जताया है।
बकेवर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी लाल सिंह (60) को गैरइरादतन हत्या के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध थे। मामला 1984 का था, 1987 में जेल से जमानत पर छूटे थे। उसके बाद सजा कम करने की हाईकोर्ट में अपील की थी, जिसके बाद दो साल की सजा बची थी। वह 13 नवंबर 2019 में कोर्ट में हाजिर हो गए थे। तभी से सजा काट रहे थे। इधर, कोरोना काल में शासन के निर्देश पर पैरोल मिली थी। पैरोल के बाद 13 दिसंबर 2020 को फिर जेल पहुंच गए थे।
पोस्टमार्टम हाउस में बेटे ज्ञान प्रताप व भानु प्रताप ने बताया कि 13 दिसंबर को ठीकठाक हालत में जेल आए थे। यहां अचानक तबीयत बिगड़ने का कारण नहीं समझ आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया बंदी को उल्टी और पेट दर्द की अचानक शिकायत हुई थी। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहां इलाज दौरान मौत हो गई।