फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

बच्चों के विवाद में चटकी लाठी, पांच घायल

Thu, 23 Apr 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। बच्चों के विवाद में बुधवार रात कांशीराम कालोनी में दो पड़ोसी परिवार भिड़ गए। लाठी-डंडे, धारदार हथियार से हमला हुआ। पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में जेल के पीछे कांशीराम कालोनी है। ब्लाक नंबर सात में दो परिवारों के बीच विवाद हुआ। एक पक्ष से इकबाल और पत्नी फिरदौस, बेटा फिरोज घायल हुए। दूसरे पक्ष के सलीम और पत्नी शकीला व बेटा अफजाल घायल हुए। इकबाल का आरोप है कि अफजाल ने पुरानी खुन्नस में बेटे फिरोज की पिटाई की है। विरोध
विज्ञापन

पर अफजाल ने परिवार के साथ लाठी, डंडे व धारदार हथियार से हमला किया। दूसरे पक्ष के सलीम का आरोप है कि फिरोज अक्सर घर में ताकझांक करता है। विरोध करने पर फिरोज और उसके परिवार के लोगों ने हमला किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से फिरदौस, फिरोज, इकबाल, अफजाल, सलीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना में इकबाल और सलीम के सिर फटे हैं। जेल चौकी इंचार्ज प्रेम पाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed