{"_id":"5e57c3a78ebc3ef3c945bdae","slug":"crime-fatehpur-news-knp5471960184","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। शादी समारोह में शामिल होने गए देवमई ब्लाक में तैनात वीडीओ के घर का ताला तोड़कर चोरों ने बुधवार रात लाखों रुपये का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह हुई। पुलिस ने मामले की छानबीन की है। पीड़ित ने साढ़े तीन लाख के जेवर व पचास हजार रुपये चोरी होने की तहरीर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी रोड पृथ्वीपुरम निवासी अरविंद कुमार देवमई ब्लाक में ग्राम विकास अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ जहानाबाद कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात अधिक होने के कारण रुक गए थे। शादी करीबी लोगों के होने के कारण सुबह विदाई तक रुके रहे। इसी दौरान
जानकीपुरम में रहने वाले रिश्तेदार को फोन किया और घर का हाल देखकर बताने को कहा। रिश्तेदार घर पहुंचे तो उन्होंने चोरी की खबर दी। समारोह से दोपहर को लौटे। चोर गेट की चहारदीवारी फांदकर घर में घुसे थे। कमरे का ताला व अलमारी का लॉकर तोड़कर पचास हजार रुपये, दो सोने की चेन, तीन अंगूठी, दो सोने के माला, दो जोड़ी टॉप्स, आधा किलो चांदी के जेवर चुरा ले गए हैं। करीब चार लाख का माल चोरी हुआ है। सूचना पर चौकी इंचार्ज महेंद्र वर्मा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच की। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चौकी इंचार्ज की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।