{"_id":"5e49913e8ebc3ee5fe47ee5c","slug":"crime-fatehpur-news-knp5450995108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद अपहृत बच्ची बांदा से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद अपहृत बच्ची बांदा से बरामद
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। किशनपुर थाना क्षेत्र से चार साल की अपहृत बच्ची को पुलिस दो माह बाद बरामद कर सकी। पुलिस बांदा जिले से आरोपी को पकड़ कर लाई है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कराने की कार्रवाई के लिए भेजा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के रायपुर भसरौल के काशीपुर की रहने वाली रामबाबू की बेटी पायल (4) घर के बाहर ही खेल रही थी। वह शाम को परिजनों को नहीं दिखी थी। उसकी खोजबीन शुरू हुई थी। पायल का कोई सुराग नहीं लगा था। खोजबीन के दौरान पता लगा था कि गांव में घूमने वाला एक व्यक्ति शाम को पायल को गोद में उठाकर खिला रहा था। गांव में एक जगह पर भंडारे का आयोजन था। वहीं अंतिम बार बच्ची के साथ देखा गया था। इस दौरान इटरौरा गांव किनारे एक महिला ने बच्ची को नदी की ओर ले जाने के बारे में बताया था। पुलिस अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी थी। बांदा जिले के मर्का थाना के मुड़वारे गांव निवासी सयाने को गिरफ्तार किया। मासूम पायल को भी बरामद कर लिया। सीओ अंशुमान मिश्र ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराने की कारवाई की जा रही है। आरोपी से बाद में पूछताछ की जाएगी। दरअसल आरोपी गांव में रहता था। बच्ची का आरोपी से मेलजोल था। आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है।
इनसेट-
60 दिन बाद लाडली की वापसी पर दौड़ी खुशी
दो महीने पहले गांव में खेलते समय अपहरण की गई पायल अब अपने घर लौट आई है। लाडली की सकुशल वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है। खोजबीन में पता लगा कि गांव में रहने वाला सयाने पायल को गोद में उठाकर खिला रहा था। तभी गांव के लोगों को शक हुआ था। मां शर्मिला ने बताया कि बेटी कुछ ठीक से नहीं बता पा रही है। उससे धीरे धीरे सारी बात पूछी जाएगी।