{"_id":"5e02646a8ebc3e87c0697c38","slug":"crime-fatehpur-news-knp534233225","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट हाउस कारोबारी के बेटे ने गोली मारकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट हाउस कारोबारी के बेटे ने गोली मारकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव(फतेहपुर)। टेंट हाउस कारोबारी पिता की डांट से नाराज होकर मंगलवार की दोपहर बड़े बेटे ने खुद के कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में चौडगरा के पास मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस को घटनास्थल पर तमंचा बरामद हुआ।
किशनपुर थानाक्षेत्र के नरैनी गांव निवासी संतोष कुमार सविता का कस्बे में टेंट हाउस है। बड़ा बेटा संदीप सविता(22) घरेलू कामकाज में हाथ बंटाता था। पिता ने घर में दोपहर में संदीप को टेंट संबंधी कोई काम बताया था। संदीप वहां नहीं गया। लगभग दोपहर साढ़े 12 बजे इसी बात पर पिता-पुत्र में विवाद होने लगा। इससे नाराज होकर संदीप कमरे में पहुंचा, तमंचा लेकर बरामदे में आया और दाहिने ओर कनपटी में तमंचा सटाकर खुद गोली मार ली। घटना देखकर परिजनों के होश उड़ गए। बरामदे में खून फैल गया। परिजनों ने उसका गमछे से सिर बांधा। उसे गांव की बोलेरो से जिला अस्पताल लेकर पहुुंचे। सर्जन डा. मयंक मिश्रा और डा. संतोष कुमार ने प्राथमिक इलाज किया। कानपुर हैलट के लिए एंबुलेंस से रेफर किया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
पिता ने बताया कि बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। घर के कामकाज में उसका मन नहीं लगता था। उधर, एसओ रामकिशोर यादव और विजयीपुर चौकी इंचार्ज वीर बहादुर सिंह मौके पर जांच को पहुंचे। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। एसओ का कहना है कि पिता से विवाद के बाद खुदकुशी का मामला प्रकाश में आया है। घर में तमंचा कैसे आया, इसकी पड़ताल चल रही है।