{"_id":"5e0114528ebc3e880d69c06e","slug":"crime-fatehpur-news-knp5340407192","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, निकली मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस, निकली मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। पिकअप ड्राइवर से दिनदहाड़े लूट की सूचना पर खखरेरू पुलिस दौड़ गई। भुक्तभोगी ने लूट करने वाले युवकों की गाड़ी का नंबर बताया तो कुछ ही देर बाद पुलिस बाइक चालक को थाने ले आई। जांच में मामला केवल गाली गलौच व मारपीट का निकला।
खखरेरू थाना क्षेत्र के सोथरापुर गांव निवासी रिंकू पिकअप चलाता है। वह सोमवार की सुबह माल लादकर खागा मंडी आया और गांव वापस लौट रहा था। करीब 11 बजे उसने पुलिस को सूचना दी कि पौली गांव बनियन तालाब के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोककर उससे 42 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। लूट की खबर पर
इंस्पेक्टर खखरेरू मौके पर पहुंचे और पूछताछ की तो रिंकू ने बदमाशों की गाड़ी का मॉडल नंबर बता दिया। पुलिस ने जांच की तो बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के एक युवक की निकला। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह घर में ही मिल गया। पुलिस बाइक सहित उसे थाने ले आई और रिंकू को भी बुलाया। पूछताछ में पता चला कि खागा कोतवाली क्षेत्र में रिंकू की पिकअप से बाइक में मामूली खरोंच लग गई थी। इस पर बाइक सवार युवक ने रिंकू को गाली दी और बहस होने पर पीट दिया था। इंस्पेक्टर खखरेरू अनूप सिंह ने बताया कि जांच में लूट की सूचना गलत निकली। दोनों पक्षों में गाली गलौज व मारपीट हुई थी। झूठी सूचना देने व मारपीट करने पर दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया गया है।