{"_id":"5e0114548ebc3e879c0107e5","slug":"crime-fatehpur-news-knp5340403147","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची सात दिन से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की बच्ची सात दिन से लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में रायपुर भसरौल के मजरे काशीपुर गांव से चार साल की एक बच्ची सात दिन से लापता है। उसके परिवार के लोगों ने अपहरण का शक जताया है। स्वाट टीम के साथ थाने की पुलिस को लगाया गया है। हालांकि कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।
काशीपुर गांव में रहने वाले किसान रामबाबू साहू की बेटी पायल(4) सत्रह दिसंबर को सुबह दरवाजे से अचानक लापता हो गई थी। देर शाम तक पता न चलने पर पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को स्वाट टीम भी जांच में लगा दी गई। थाने व स्वाट की संयुक्त टीम पीड़ित के गांव पहुंची। परिजनों से पूछताछ की। मासूम के एक बड़ी बहन नंदनी और बड़ा भाई कृष्णा साहू हैं। थानाध्यक्ष
आरके यादव ने बताया कि मासूम का पता लगाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। पड़ोसी थानों में भी मासूम की फोटो और हुलिया भेजा गया है। स्वाट टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है। इधर, परिवार से जुड़े कुछ लोगों को बांदा के एक मंदबुद्धि युवक पर शक है। वह यहां गांव में सालों से रह रहा था। घटना के दिन से वह भी गायब है। पुलिस टीम बांदा गई थी लेकिन वहां भी वह नहीं मिला है।