फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   CRIME

अपहरण नहीं बल्कि वाहन टकराने का था विवाद

Sun, 01 Dec 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
CRIME
खागा। सभासद के बेटे के अपहरण के मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। पुलिस के अनुसार घटना दो वाहनों के टकराने की थी। जिसे दूसरा रूप दे दिया गया। गाड़ी मालिक को बुलाकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

कस्बे के राजपूत नगर के रहने वाले सभासद रामप्रकाश ने थाने में तहरीर दी थी कि गुरुवार शाम उनका बेटा अंकुश(13) घर आ रहा था। रास्ते में स्कार्पियो सवारों ने उसे अगवा करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों ने उसे दौड़ाया तो वह भाग निकले। गाड़ी सुजरही गांव के जंगल में रेलवे लाइन किनारे मिली थी। मामले में प्रभारी
विज्ञापन

निरीक्षक कोतवाली परशुराम ने बताया कि स्कार्पियो धरमंगदपुर गांव की रहने वाली सुनीता के नाम है। वह गुरुवार की शाम अपने बेटे और ड्राइवर जो सुजरही गांव का रहने वाला है। उसे लेकर दावत खाने जा रही थी। राजपूत नगर के पास स्कार्पियो और एक बाइक में टक्कर हो गई। हादसा होने पर वहां पर भीड़ जमा हो गई और
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं पर अंकुश व अन्य मोहल्ले के लोग आ गए। लोगों ने स्कार्पियो ड्राइवर के साथ हाथापाई की तो वह अपनी जान बचाकर वाहन लेकर भाग निकला। यह देख लोगों ने उसे दौड़ा लिया। ड्राइवर सुजरही का था इसलिए वह सुजरही गांव पहुंचा और डर के कारण गाड़ी रेलवे लाइन किनारे छोड़कर वहां से भाग गया। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों से बात करने पर किसी प्रकार की दुश्मनी का होना भी नहीं मिला। ऐसे में अपहरण जैसा आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed