{"_id":"5de16cea8ebc3e547c0d38bf","slug":"crime-fatehpur-news-knp5290548146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से नगदी, जेवर सहित पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से नगदी, जेवर सहित पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। एक ही मोहल्ले में दो घरों से गुरुवार रात चोरों ने नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घटना को अंजाम किया। पुलिस छानबीन कर रही है।
नगर के महरहा रोड जगदीश नगर निवासी सुभाष सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके घर में रात को चोर मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। कमरे की खिड़की का लोहे की ग्रिल तोड़ भीतर घुस गए। दूसरे कमरे का दरवाजा फैलाकर उसमें दो ईट लगा दी। इस तरह दोनों कमरों के अंदर घुस गए। अलमारी का लॉकर और बक्से के ताला
तोड़कर 20 हजार नगद, सोने चांदी के जेवर व चांदी की मूर्तियों सहित करीब दो लाख का माल ले गए। घटना के समय परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। सुबह पड़ोसियों ने मेन गेट का ताला सामने वाले घर के गेट में टंगा देख चोरी की आशंका हुई। लोगों ने देखा ही बरामदे में कमरे की खिड़की का ग्रिल टूटा था। सूचना पर गृहस्वामी परिवार के साथ पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
दूसरी घटना में इसी मोहल्ले में रात को ही चोर पूनम शर्मा के घर में छत के रास्ते से भीतर घुस गए। पूनम शर्मा अपनी बहू मीनाक्षी के साथ एक कमरे में सो रही थीं। गृहस्वामी प्राइवेट नौकरी करते हैं, उसी सिलसिले में बाहर गए हैं। दूसरे कमरे में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पूनम ने बताया कि उनको चोरी की आहट हुई लेकिन
डर के कारण वह शोर नहीं मचा पाई। सुबह होने पर चोरी की घटना मोहल्ले के लोगों को बताई। चोर उनके यहां से करीब साढ़े तीन लाख के जेवर समेट ले गए। यहां भी पुलिस पहुंची और चोरी की घटना की तहकीकात किया एक ही मोहल्ले में दो घरों में चोरी की घटनाओं से हड़कंप मचा है। पुलिस मोहल्ले में घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे से चोरी की घटना की तहकीकात कर रही है। कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है।